श्री जगत प्रकाश नड्डा-केंद्रीय मंत्री

विवरण
नाम श्री जगत प्रकाश नड्डा
ईमेल NA
फ़ोन: NA
पता: NA
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले श्री जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना, बिहार में हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। युवावस्था में उन्होंने जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव चुने गए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। 1993 में वे पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए और विपक्ष के नेता चुने गए। 1998 में वे दोबारा चुने गए और भाजपा की राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। 2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2012 में वे पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। उन्होंने 2014-2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। जून 2019 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया