Advertisement

नालको ने वित्त वर्ष 26 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए उत्पादन और बिक्री में नए मानक स्थापित किए

बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज कीं, प्रमुख खंडों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, कुल एल्यूमिना बिक्री 14.46 लाख टन, घरेलू एल्यूमिना बिक्री 1.38 लाख टन और एल्यूमिनियम धातु बिक्री 4.74 लाख टन दर्ज की गई, जिसमें अब तक की सबसे अधिक घरेलू धातु बिक्री 4.61 लाख टन शामिल है।
नालको ने वित्त वर्ष 26 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए उत्पादन और बिक्री में नए मानक स्थापित किए

भुवनेश्वर, 02.04.2026: नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको), खान मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख नवरत्न लोक उद्यम तथा एल्यूमिना एवं एल्यूमिनियम का अग्रणी उत्पादक और निर्यातक, ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने स्थापना काल के चार दशकों से अधिक समय के उत्पादन और बिक्री दोनों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए असाधारण प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शन की मुख्य बातें

उत्पादन:

 

सर्वोच्च बॉक्साइट उत्खनन: 77.01 लाख टन

सर्वकालिक उच्चतम बॉक्साइट परिवहन: 77.07 लाख टन

अब तक का सर्वाधिक एल्यूमिना हाइड्रेट: 23.00 लाख टन

सर्वाधिक कैल्साइंड एल्यूमिना: 22.75 लाख टन

सर्वाधिक कास्ट धातु: 4.72 लाख टन

अब तक का सर्वोच्च शुद्ध विद्युत उत्पादन: 6,953 एमयू

अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन: 40 लाख टन

बिक्री:

एल्यूमिना की सर्वाधिक बिक्री: 14.46 लाख टन

घरेलू एल्यूमिना की सर्वाधिक बिक्री: 1.38 लाख टन

एल्यूमिनियम धातु की सर्वाधिक बिक्री: 4.74 लाख टन

घरेलू एल्यूमिनियम धातु की अब तक की सर्वाधिक बिक्री: 4.61 लाख टन

 

ऐतिहासिक मील के पत्थर को स्थापित करते हुए, नालको ने एल्यूमिना और एल्यूमिनियम क्षेत्र में एक एकीकृत खिलाड़ी के रूप में अपने नेतृत्व को मजबूत करते हुए, कई परिचालन मोर्चों पर अपने अब तक के उच्चतम उत्पादन को हासिल किया। कंपनी ने 77.01 लाख टन बॉक्साइट उत्खनन और 77.07 लाख टन बॉक्साइट परिवहन दर्ज किया, जबकि एल्यूमिना हाइड्रेट उत्पादन 23.00 लाख टन और कैल्साइंड एल्यूमिना उत्पादन 22.75 लाख टन रहा। कास्ट धातु उत्पादन 4.72 लाख टन दर्ज किया गया, साथ ही उच्चतम शुद्ध विद्युत उत्पादन 6,953 एमयू और कोयला उत्पादन 40 लाख टन दर्ज किया गया।

Advertisement

बिक्री के मोर्चे पर भी कंपनी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज कीं, प्रमुख खंडों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, कुल एल्यूमिना बिक्री 14.46 लाख टन, घरेलू एल्यूमिना बिक्री 1.38 लाख टन और एल्यूमिनियम धातु बिक्री 4.74 लाख टन दर्ज की गई, जिसमें अब तक की सबसे अधिक घरेलू धातु बिक्री 4.61 लाख टन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में बॉक्साइट परिवहन में 6.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि कैल्साइंड एल्यूमिना उत्पादन में 11.16 प्रतिशत और एल्यूमिनियम कास्ट धातु उत्पादन में वार्षिक आधार पर 2.61 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। बिक्री के मोर्चे पर, कुल एल्यूमिना बिक्री में 30.74% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, साथ ही पिछले वर्ष की तुलना में कुल एल्यूमिनियम बिक्री में भी 2.82% की वृद्धि हुई।

 

नालको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कंपनी की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर गर्व प्रकट किया। अनुगुळ में आयोजित वार्षिक व्यापार योजना रणनीतिक बैठक में कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उन्होंने पूरी नालको टीम और हितधारकों को उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और सामूहिक शक्ति को दर्शाती है। उन्होंने कहा, "हमने लगातार अपने स्वयं के बेंचमार्क को पार करने का प्रयास किया है तथा यह मील का पत्थर निरंतर व्यावसायिक उत्कृष्टता की ओर हमारे मार्ग को और मजबूत करता है।

Advertisement

भविष्य़ की रूपरेखा तय करते हुए, श्री सिंह ने निरंतर विकास और नवाचार के लिए कंपनी के रोडमैप पर जोर दिया। हमें भविष्य की मांगों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं में सुधार और विस्तार जारी रखना चाहिए। हमारी प्रगति तीन दक्षताओं पर पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करके संचालित होगी - संयंत्र की दक्षता, लोगों की दक्षता और प्रक्रिया दक्षता। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारा दृष्टिकोण डिजिटल परिवर्तन को अपनाने और हमारी हरित पहलों को आगे बढ़ाने पर दृढ़ता से स्थापित है।" श्री सिंह ने उत्कृष्टता की यात्रा में नालको को सक्षम बनाने में खान मंत्रालय, भारत सरकार और ओडिशा सरकार द्वारा दिए गए अमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन तथा निरंतर सहयोग को भी स्वीकार किया।

वित्तीय वर्ष 26 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ, नालको ने न केवल वैश्विक एल्यूमिनियम उद्योग में एक प्रमुख नेतृत्व के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के बीच परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के लिए एक नया बेंचमार्क भी स्थापित किया है।

Advertisement
Loading...
Loading...

Note*: All the articles and given information on this page are information based and provided by other sources. For more readTerms & Conditions