एनएचपीसी ने 52वाँ स्थापना दिवस मनाया

एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 नवंबर 2026 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे।
एनएचपीसी ने 52वाँ स्थापना दिवस मनाया

एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 नवंबर 2026 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री घनश्याम प्रसाद अध्यक्ष, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व  प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री परेश आर. राणपरा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री देबेंद्र दलाई, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

 

Follow PSU Connect:WhatsApp

अपने संबोधन में श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत) ने एनएचपीसी की गौरवशाली विकास यात्रा एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में इसके योगदान की सराहना की। उन्होंने जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण तथा ग्रिड स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एनएचपीसी के कार्मिकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके निरंतर क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री के कर्मयोगी भारत के विजन को अपनाने, नवाचार एवं दक्षता बढ़ाने तथा विकसित भारत- 2047 के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने संबोधित करते हुए एनएचपीसी को 52वें स्थापना दिवस की बधाई दी तथा जलविद्युत के क्षेत्र में इसकी विशेषज्ञता एवं वैश्विक पहचान की सराहना की। उन्होंने देश की विशाल जलविद्युत क्षमता विशेषकर पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं का दोहन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा कि एनएचपीसी अपनी जलविद्युत विशेषज्ञता के बल पर सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी और विकसित भारत के संकल्प में अपना विशेष योगदान देगी।

 

Follow PSU Connect:LinkedIn

अपने स्वागत संबोधन में श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने निगम की वित्तीय उपलब्धियों एवं भविष्य की विकास योजनाओं को साझा किया। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 3618 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ तथा वर्ष 2032 तक 23,000 मेगावाट स्थापित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य का उल्लेख किया। उन्होंने एनएचपीसी की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति एवं डिजिटल परिवर्तन की दिशा में SAP प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को भी रेखांकित किया। उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण,  एवं एनएचपीसी से जुड़े सभी हितधारकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा एवं विकसित भारत के लक्ष्य में एनएचपीसी के योगदान को और सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।समारोह में कथक केंद्र, नई दिल्ली, नव उत्थान व्हीलचेयर डांस ग्रुप, नई दिल्ली तथा एनएचपीसी परिवार की महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Note*: This article is for informational purposes only. PSU Connect is not responsible for any actions taken based on this content.Terms & Conditions