एसईसीएल ने जीता कोल इंडिया अंतर कंपनी वॉलीबॉल खिताब 2026-27
एसईसीएल की वॉलीबॉल टीम ने रांची में हुए कोल इंडिया अंतर कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में एमसीएल को 3-2 से हराकर खिताब जीता।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की वॉलीबॉल टीम ने कोल इंडिया अंतर कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
25 से 27 नवंबर 2026 तक रांची स्थित सीएमपीडीआई मुख्यालय में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में एसईसीएल की टीम ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।
विजेता टीम में ज्ञानश तिलवांकर, नितेश कुमार सिंह, कुणाल शर्मा, मनीष जायसवाल, नलिंद्र सिंह पवार, शंकर लाल गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, सुमीत कुमार रॉय, अविनाश सिंह, शत्रुघ्न साहू, भागीरथी और जी. राजेश शामिल रहे। टीम के मैनेजर संजय सिंह और कोच शैलेश तिवारी थे।
Follow PSU Connect:WhatsApp
