Advertisement

मिधानि द्वारा राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के सहयोग से विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH), हैदराबाद के सहयोग से एक विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।
मिधानि द्वारा राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के सहयोग से विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन

हैदराबाद, 19 फरवरी 2026:  भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (NSSH), हैदराबाद के सहयोग से एक विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विक्रेता विकास को प्रोत्साहित करना, आपूर्ति श्रृंखला में एससी/एसटी उद्यमियों की भागीदारी को सुदृढ़ करना तथा एमएसएमई के साथ सहयोग को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा श्री के. मुकेश द्वारा गणमान्य अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ।

स्वागत भाषण देते हुए श्री एस. सुरेश, एनएसएसएचओ प्रमुख (तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश), ने एससी/एसटी उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा उन्हें मुख्यधारा के औद्योगिक पारितंत्र से जोड़ने में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात श्री सुभदीप घोष, एजीएम (प्रभारी, क्रय), मिधानि ने क्रय प्रक्रियाओं, विक्रेता पंजीकरण प्रणाली तथा संभावित विक्रेताओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।
 

 

Advertisement

मिधानि की मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्रीमती स्पूर्ति रेड्डी, आईआरएस ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पारदर्शिता, नैतिक क्रय प्रक्रियाओं तथा अनुपालन के महत्व पर बल दिया।

तदुपरांत श्री पी. बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन), मिधानि ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समावेशी विक्रेता विकास एवं एमएसएमई के साथ सुदृढ़ सहभागिता के प्रति मिधानि की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

मुख्य वक्तव्य श्री वी. सुरेश बाबू, आंचलिक महाप्रबंधक (तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश) द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने एससी/एसटी उद्यमियों हेतु उपलब्ध नीतिगत पहलों एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, श्री एस. सुरेश द्वारा एनएसआईसी वीडियो एवं तकनीकी प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात श्री एस. नितेश, वरिष्ठ प्रबंधक (क्रय), मिधानि ने तकनीकी आवश्यकताओं एवं गुणवत्ता मानकों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

टीआरईडीएस वित्तीय सुविधा पर सत्र श्री नागेंद्र गौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें एमएसएमई के लिए उपलब्ध वित्तीय समाधान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अधिकारियों से सीधे संवाद किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री दीप्तिमय मोहंती द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम एमएसएमई पारितंत्र को सुदृढ़ करने, समावेशी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा एससी/एसटी उद्यमियों के सशक्तिकरण हेतु भारत सरकार की पहलों के समर्थन में मिधानि की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Advertisement