Advertisement

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में नए श्रम संहिताओं एवं नियमों पर कार्यशाला संपन्न

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में नए श्रम संहिताओं एवं नियमों पर कार्यशाला संपन्न
Advertisement

दिनांक 29 मई 2026 को एसआरसी, कोरबा में “नए श्रम संहिताएँ एवं नियम (New Labour Codes and Rules)” विषय पर प्रिंसिपल एम्प्लॉयर्स एवं कॉन्ट्रैक्टर्स हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।


एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बिलासपुर थे। उन्होंने नए श्रम कानूनों, श्रम संहिताओं के प्रावधानों, प्रधान नियोजकों एवं संविदाकारों की जिम्मेदारियों तथा वैधानिक अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।


कार्यशाला में अधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों एवं कॉन्ट्रैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
यह कार्यशाला नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं वैधानिक अनुपालन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Quick UpdatesJoin PSU Connect on WhatsApp
Follow Now

Note*: This article is for informational purposes only. PSU Connect is not responsible for any actions taken based on this content.Terms & Conditions