Advertisement

त्रिपुरा सम्मेलन में इस: PSU महारत्न कंपनी का जलवा, एक साथ 8 राजभाषा सम्मान

वर्ष 2024–25 के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में 8 क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में अमित शाह और बंडी संजय कुमार उपस्थित रहे।
त्रिपुरा सम्मेलन में इस: PSU महारत्न कंपनी का जलवा, एक साथ 8 राजभाषा सम्मान

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026: Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) ने त्रिपुरा में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन (पूर्व, पूर्वोत्तर एवं उत्तरी क्षेत्र) में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन का परिचय देते हुए एक साथ आठ क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।

वर्ष 2024–25 के लिए ये सम्मान माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah तथा माननीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के करकमलों से प्रदान किए गए। इस गरिमामय अवसर पर त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री Manik Saha, त्रिपुरा की माननीय सांसद सुश्री कृति देवी देबबर्मा तथा सचिव (राजभाषा) सुश्री अंशुली आर्या सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

पुरस्कारों से अलंकृत एचपीसीएल के आठ कार्यालयों में

  • पूर्वी अंचल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • पूर्व मध्यांचल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • उत्तरी अंचल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • पटना रिटेल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • गुवाहाटी रिटेल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • जलंधर रिटेल – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • रांची क्षेत्रीय कार्यालय – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

  • पांपोर एलपीजी – क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार (2024–25)

— सम्मिलित हैं। इन कार्यालयों ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, नवोन्मेषी पहलों तथा प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

 

यह भी पढ़ें:  PSU महारत्न तैयार करेगा भारत के भविष्य के युद्धक विमान के लिए सिस्टम्स

 

Advertisement

यह उपलब्धि केवल पुरस्कार प्राप्ति तक सीमित नहीं है, अपितु यह एचपीसीएल की राजभाषा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, सुदृढ़ कार्य-संस्कृति तथा राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन में उत्कृष्टता का प्रमाण है। सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित राजभाषा प्रदर्शनी में माननीय मंत्री द्वारा एचपीसीएल के स्टॉल का अवलोकन संगठन के लिए विशेष गौरव एवं प्रेरणा का विषय रहा।

एचपीसीएल की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि राजभाषा कार्यान्वयन से जुड़े प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के समर्पण, परिश्रम तथा निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता संगठन की राजभाषा संबंधी पहलों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के संकल्प को दृढ़ता प्रदान करती है।

Advertisement