Advertisement

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में एसईसीएल (SECL )के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार

जांजगीर-चांपा में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित “प्रगतिशील छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में एसईसीएल द्वारा लगाए गए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में एसईसीएल (SECL )के स्टॉल को मिला प्रथम पुरस्कार

जांजगीर-चांपा में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित “प्रगतिशील छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में एसईसीएल द्वारा लगाए गए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस स्टॉल में एसईसीएल की आधुनिक खनन तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रमुख पहलों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया था, जिसकी कार्यक्रम के दौरान व्यापक सराहना हुई।


इस अवसर पर मुख्यालय बिलासपुर में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा प्रथम पुरस्कार की शील्ड एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन को भेंट की गई।


 

Advertisement

इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, महाप्रबंधक (खनन) एवं तक. सचिव – निदे.तक.(यो/परि), श्री प्रवीण कुमार तथा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चंद्र भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगाए गए एसईसीएल के स्टॉल में आधुनिक एवं सुरक्षित खनन तकनीकों, ब्लास्ट-फ्री माइनिंग, डिजिटलीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक विकास कार्यों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया, जिसने आगंतुकों और निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement