WCL में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘नारी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में दिनांक 10 मार्च 2026 को वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘नारी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुश्री रश्मिता राव, पुलिस उपायुक्त (जोन–IV), नागपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस श्री लोहित मतानी, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं साइबर), नागपुर, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री संदीप परांजपे एवं सी.वी.ओ श्री अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पांडे एवं श्रीमती श्रुति परांजपे तथा WIPS की जनरल सेक्रेटरी (अपैक्स) एवं मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती अनुपमा टेमुर्निकर की भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री रश्मिता राव, पुलिस उपायुक्त (जोन–IV), नागपुर ने अपने संबोधन में देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को बताया। उन्होंने कई कामयाब महिलाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है।
WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह दिवस, महिलाओं द्वारा हासिल की गई सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का है। उन्होंने इस बार की थीम Rights, Justice, Action for all Women & Girls पर अपनी बात रखी। उन्होंने WCL के CSR के अंतर्गत महिलाओं के लिए की गई कई सकारात्मक पहलों पर प्रकाश डाला। WCL में अपने कार्य में उत्कृष्टता हासिल करने एवं उज्वल भविष्य के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम के दौरान WCL के क्षेत्रों और खदानों में विभिन्न कार्यों में कार्यरत महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन WIPS की जनरल सेक्रेटरी (अपैक्स) श्रीमती अनुपमा टेमुर्निकर तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन WIPS Co-ordinator श्रीमती रितु सिंह, प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. रश्मि वालेकर, विभागाध्यक्ष (एआई एवं साइबर सुरक्षा), रामदेवबाबा विश्वविद्यालय द्वारा ‘मानवीय मूल्यों और बुद्धिमान प्रणालियों के बीच समन्वय’, श्रीमती नम्रत्ता तिवारी, प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल द्वारा ‘आत्मविश्वास के साथ कार्य’, श्रीमती सीमा शारदा द्वारा ‘प्राणिक हीलिंग’ विषय पर तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीमती शिवाली देशपांडे (सेवानिवृत्त) द्वारा विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर WCL विप्स की पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
