Advertisement

बीसीसीएल द्वारा अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर में NRS Linkage तथा CIL SWMA e-Auction उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक बैठक का आयोजन

कार्यक्रम को निदेशक (मानव संसाधन), निदेशक (तकनीकी-संचालन) तथा निदेशक (वित्त) ने भी संबोधित किया। सभी निदेशकगण ने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल कोयला उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा प्रेषण व्यवस्था के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कंपनी द्वारा निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
बीसीसीएल द्वारा अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर में NRS Linkage तथा CIL SWMA e-Auction उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक बैठक का आयोजन

नई दिल्ली बेहतर कोयला प्रेषण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा आज सामुदायिक भवन, कोयला नगर, धनबाद में NRS Linkage तथा CIL SWMA e-Auction उपभोक्ताओं के साथ एक संवादात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कंपनी से संबद्ध कोयला व्यवसायियों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों तथा उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता की तथा अपने सुझाव और विचार साझा किए।
 

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) श्री हितेश वर्मा सहित सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एरिया सेल्स ऑफिसर्स, क्षेत्रीय सेल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा मुख्यालय के मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत तथा कोल इंडिया गीत के साथ की गई। स्वागत संबोधन देते हुए महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) श्री हितेश वर्मा ने इस संवादात्मक सत्र की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के साथ इस प्रकार के प्रत्यक्ष संवाद से उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलती है तथा कोयला आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रेषण से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Advertisement

अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि बीसीसीएल अपने सभी उपभोक्ताओं एवं हितधारकों की आवश्यकताओं और हितों की सुनिश्चितता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराना तथा समयबद्ध प्रेषण सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कंपनी उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं को उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक मंच कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा विश्वास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत बीसीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे प्रावधानों, सुविधाओं तथा प्रोत्साहनात्मक पहलों की जानकारी साझा की गई। इस क्रम में बताया गया कि पावर सेक्टर उपभोक्ताओं के अतिरिक्त कंपनी अपने उपभोक्ता आधार का विस्तार करते हुए NRS Linkage तथा Auction उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में कोयला प्रेषण बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है। NRS उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से NRS Linkage Auction के अंतर्गत बड़ी मात्रा में कोयले की पेशकश की जा रही है तथा हाल ही में आयोजित Tranche-IX में विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 20 मिलियन टन कोयला ऑफर किया गया है।

बैठक में कि स्टील क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पहलुओ पर चर्चाएं हुईं।

इसके अतिरिक्त बैठक में प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए बीसीसीएल द्वारा e-Auction के अंतर्गत कोयला उठाव पर आकर्षक छूट योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत उठाव की मात्रा के आधार पर ₹100 से ₹600 प्रति टन तक का कैश डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। योजना के अनुसार लगभग 500 से 4,000 टन (रोड मोड) अथवा 1 रेक (रेल मोड) के उठाव पर ₹100 प्रति टन, 4,001 से 12,000 टन अथवा 2 से 3 रेक के उठाव पर ₹200 प्रति टन, 12,001 से 20,000 टन अथवा 4 से 5 रेक के उठाव पर ₹300 प्रति टन, 20,001 से 40,000 टन अथवा 6 से 10 रेक के उठाव पर ₹400 प्रति टन, 40,001 से 80,000 टन अथवा 11 से 20 रेक के उठाव पर ₹500 प्रति टन तथा 80,000 टन से अधिक अथवा 20 रेक से अधिक के उठाव पर ₹600 प्रति टन की छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट बिलिंग के अनुसार मात्रा अथवा रेक के आधार पर निर्धारित होगी तथा कोयला उठाव पूर्ण होने के पश्चात अंतिम समायोजन के समय छूट राशि का समायोजन किया जाएगा।

बैठक में कोयला उठाव की प्रक्रिया को सुचारु एवं समयबद्ध बनाने से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में बताया गया कि सभी क्षेत्रों को समय पर कोटा एवं अलॉटमेंट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उठाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। माइनिंग चालान परमिट की स्वीकृति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, धनबाद तथा जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे परमिट की स्वीकृति 2 से 3 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा सके। परमिट की त्वरित स्वीकृति के लिए वॉलेट सिस्टम भी लागू किया गया है।

बैठक के दौरान कोयले की गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस संदर्भ में बताया गया कि प्रत्येक क्षेत्र को इस विषय में संवेदनशील बनाया गया है तथा एरिया महाप्रबंधक स्वयं खदानों के फेस का निरीक्षण कर रहे हैं और साइडिंग तक कोयले के परिवहन की निगरानी कर रहे हैं, ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही उपभोक्ताओं को कोयला उठाव के दौरान स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था अथवा अन्य कारणों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए भी सभी एरिया महाप्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम को निदेशक (मानव संसाधन), निदेशक (तकनीकी-संचालन) तथा निदेशक (वित्त) ने भी संबोधित किया। सभी निदेशकगण ने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल कोयला उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा प्रेषण व्यवस्था के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कंपनी द्वारा निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

स्टील सेक्टर में डिस्पैच बड़ाने के संकल्प के पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हूई।

Advertisement
Loading...
Loading...