BPCL ने शुरू किया पूर्वी भारत का पहला EV फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर
श्री पी.एस. रवि, कार्यकारी निर्देशक प्रभारी (रिटेल) ने देवाशीष नाइक, हेड रिटेल ईस्ट और प्रियदर्शी पांडा, स्टेट हेड रिटेल (ओडिशा और झारखंड) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में, संबलपुर-अर्जुन्दा और संबलपुर-रायपुर-नागपुर राजमार्ग पर पूर्वी भारत के पहले ईवी फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर का शुभारंभ करा।

BPCL ने शुरू किया पूर्वी भारत का पहला EV फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर
नई दिल्ली- श्री पी.एस. रवि, कार्यकारी निर्देशक प्रभारी (रिटेल) ने देवाशीष नाइक, हेड रिटेल ईस्ट और प्रियदर्शी पांडा, स्टेट हेड रिटेल (ओडिशा और झारखंड) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में, संबलपुर-अर्जुन्दा और संबलपुर-रायपुर-नागपुर राजमार्ग पर पूर्वी भारत के पहले ईवी फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
कुल 19 ईवी चार्जिंग स्टेशन दोनों राजमार्गों के ईंधन स्टेशनों पर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से दो 30 किलोवाट के रैपिड चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की लंबी दूरी की ड्राइविंग से संबंधी जो चिंता है उसको दूर किया जा सकेगा।
31 मार्च 2023 तक हमारे पास ईवी फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर की संख्या 200 हो जाएगी।
स्थायी गतिशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली ईवी वाहन रैली भी निकाली गई, जिसमे कई ईवी उत्साहियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों से 745 किलोमीटर की दूरी तय की।
यह भी पढ़ें : एनटीपीसी कोलडैम को एचआर और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम पुरस्कार से किया गया सम्मानित