डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश किया गया घोषित, जानिए पूरी खबर

केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को पुरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश किया गया घोषित, जानिए पूरी खबर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश किया गया घोषित

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को पुरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव है जो डॉ. भीम राव अंबेडकर को याद करने के लिए मनाया जाता है और अब इसी अवसर को और खास बनाते हुए केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें : भारत में बिंगो और ऑनलाइन लॉटरी की लोकप्रियता

डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान सामाजिक नेता थे। उन्होंने दलितों और अन्य असमानता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने संविधान बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।  भारत के संविधान जनक के रूप में डॉ. भीम राव अंबेडकर ने समाज के लिए उच्च शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया था। उन्होंने अपने समाज के लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया और दलितों के लिए उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अपना समस्त जीवन लगा दिया। 

इस जयंती के दिन लोग उन्हें उनके योगदान के लिए सलाम करते हैं और उनकी भूमिका को याद रखते हैं। उनकी सोच और विचारधारा आज भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी करते हुए यह सुचना दी है की  डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म-दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 को पूरे भारत में अवकाश रहेगा। 

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे

अम्बेडकर जयंती पर अदालती अवकाश घोषित करने के आह्वान के बीच, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने घोषणा की है कि 'भारतीय संविधान के जनक' डॉ. अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के लिए शुक्रवार, 14 अप्रैल को अदालत के साथ-साथ रजिस्ट्री भी बंद रहेगी। अदालत द्वारा जारी एक परिपत्र से सभी को यह सूचित किया गया हैं।

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी कोलडैम को एचआर और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम पुरस्कार से किया गया सम्मानित