भारत- श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) हुआ शुरू ; दो चरणों में होगा आयोजन

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का 10वां संस्करण 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है।

भारत- श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) हुआ शुरू ; दो चरणों में होगा आयोजन
भारत- श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) हुआ शुरू

नई दिल्ली : भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का 10वां संस्करण 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास को दो चरणों में  '03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2023' तक बंदरगाह चरण और उसके बाद '06 से 08 अप्रैल 2023' तक समुद्री चरण में आयोजित किया जाएगा । 

यह भी पढ़ें : भारत में बिंगो और ऑनलाइन लॉटरी की लोकप्रियता

भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किल्‍टन "एक स्वदेशी कामोर्टा क्‍लास एएसडब्ल्यू कार्वेट तथा आईएनएस सावित्री, एक अपतटीय गश्ती पोत' द्वारा किया जा रहा है। श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व "एसएलएनएस गजबाहू और एसएलएनएस सागर" द्वारा किया जा रहा है। समुद्री गश्ती विमान हेलीकॉप्टर और दोनों देशों की नौसेना के विशेष बल भी इस युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे। स्‍लाइनेक्‍स का पिछला संस्करण विशाखापत्तनम में 07-12 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे

स्‍लाइनेक्‍स का उद्देश्य अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु-आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बंदरगाह चरण के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी कोलडैम को एचआर और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम पुरस्कार से किया गया सम्मानित