संयुक्त भारत सिंगापुर अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में हुआ संपन्न

सिंगापुर सेना और भारतीय सेना ने 06 से 13 मार्च 2023 तक जोधपुर सैन्य स्टेशन में एक द्विपक्षीय कवच अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र के 13 वें संस्करण में भाग लिया।

संयुक्त भारत सिंगापुर अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में हुआ संपन्न
संयुक्त भारत सिंगापुर अभ्यास 'बोल्ड कुरुक्षेत्र' जोधपुर में हुआ संपन्न

नई दिल्ली : सिंगापुर सेना और भारतीय सेना ने 06 से 13 मार्च 2023 तक जोधपुर सैन्य स्टेशन में एक द्विपक्षीय कवच अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र के 13 वें संस्करण में भाग लिया।

अभ्यास श्रृंखला में पहली बार, दोनों सेनाओं ने एक साथ कमांड पोस्ट अभ्यास में भाग लिया, जिसमें बटालियन और ब्रिगेड स्तर की योजना बनाने वाले तत्व और कंप्यूटर वॉरगेमिंग शामिल थे। भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस अभ्यास में 42 वीं बटालियन, सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की आर्मर्ड ब्रिगेड के सैनिक शामिल हुए।

इस दस दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण ने उभरते खतरों और उभरती प्रौद्योगिकियों में यंत्रीकृत युद्ध की आम समझ को बढ़ावा दिया,दोनों टुकड़ियों ने न केवल एक-दूसरे के संचालन अभ्यास और प्रक्रिया के बारे में सीखा, बल्कि आधुनिक युद्ध क्षेत्र में अपनाए जा रहे विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का भी आदान-प्रदान किया।

अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र सिंगापुर सेना और भारतीय सेना के बीच संयुक्त सेना प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए द्विपक्षीय व्यवस्था के दायरे में आयोजित किया जाता है। पहली बार यह 2005 में आयोजित किया गया था , यह अभ्यास दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे  मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को रेखांकित करता है और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाता है। दोनों रक्षा प्रतिष्ठान उच्च-स्तरीय यात्राओं, नीतिगत संवादों, पाठ्यक्रमों और अन्य पेशेवर आदान-प्रदानों के माध्यम से नियमित रूप से बातचीत भी करते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे