राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर 'समुद्री जागरूकता वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर किया गया रवाना

60वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री और आयुष (MoPSW),  श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'समुद्री जागरूकता वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर 'समुद्री जागरूकता वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर किया गया रवाना
राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर 'समुद्री जागरूकता वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर किया गया रवाना

नई दिल्ली : 60वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री और आयुष (MoPSW),  श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'समुद्री जागरूकता वॉकथॉन' को झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन को श्री श्रीपद वाई. नाइक, राज्य मंत्री, MoPSW; श्री सुधांश पंत, आईएएस, सचिव, MoPSW; श्री संजीव रंजन, आईएएस, अध्यक्ष, राष्ट्रीय नौवहन बोर्ड; श्री राजेश कुमार सिन्हा, IAS, अतिरिक्त सचिव, MoPSW; कैप्टन राजेंद्र पोसवाल, नॉटिकल सर्वेयर, अध्यक्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस और अन्य गणमान्य लोगो की मौजूदगी में झंडी दिखाई गई।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे

आयोजन के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों का अभिवादन किया और नाविकों, बंदरगाह श्रमिकों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के लिए सलाम किया। भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “नौवहन जीवन रेखा है और राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग है। यह पहला राष्ट्रीय समुद्री दिवस है जिसे हम अमृत काल के दौरान मना रहे हैं। 

श्री सोनोवाल ने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में अमृत काल का विजन युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा करना है। हमें शिपिंग को तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि भारत समुद्री बुनियादी ढांचे के साथ-साथ समुद्री अर्थव्यवस्था में अग्रणी खिलाड़ी बन सके," । उन्होंने आगे कहा की “महिला नाविक भी समुद्री क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और मैं उनके जबरदस्त योगदान के लिए उनका शुक्रगुजार हूं।'

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी कोलडैम को एचआर और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

5 अप्रैल, 1919 को पहली बार भारतीय कंपनी 'सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड' का जहाज एसएस लॉयल्टी व्यापार करने के लिए भारत से लंदन गया था। उनकी याद में, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में समुद्री व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका और वैश्विक व्यापार में इसके रणनीतिक स्थान को भी समर्पित है।

यह भी पढ़ें : सार्वजनिक उपक्रम दिवस के अवसर पर WCL मुख्यालय में हुआ वाक् प्रतियोगिता का आयोजन