श्री नितिन गडकरी ने किया झारखंड में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने झारखंड के बिष्टुपुर, जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की लागत से बनी 220 किलोमीटर लंबी 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं रांची के धुर्वा में 9400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 532 किलोमीटर की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

श्री नितिन गडकरी ने किया झारखंड में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
श्री नितिन गडकरी ने किया झारखंड में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

झारखंड : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने झारखंड के बिष्टुपुर, जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की लागत से बनी 220 किलोमीटर लंबी 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं रांची के धुर्वा में 9400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी 532 किलोमीटर की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  

जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की लागत से बनी 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास

श्री नितिन गडकरी ने झारखंड के बिष्टुपुर, जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की लागत से  बनी  220 किलोमीटर लंबी 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री गडकरी ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि 1876 करोड़ की लागत से रांची-जमशेदपुर मार्ग पर काली मंदिर से बालीगुमा तक झारखंड की पहली 4-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण होने से 45 मिनट की यात्रा अब सिर्फ 5 मिनट में तय हो जाएगी।

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह गलियारा रांची से जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर एवं पश्चिम बंगाल-ओडिशा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। यह गलियारा रांची शहर को बायपास करेगा और जमशेदपुर-कोलकाता को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए दिल्ली-कोलकाता राजमार्ग (NH-2) और पूर्व-पश्चिम गलियारे (NH-6) को जोड़ेगा।


4 लेन वाले इंटर कॉरिडोर के निर्माण से सिर्फ 5 घंटे में अब पहुंचा जा सकेगा रांची से सीधे वाराणसी

श्री नितिन गडकरी ने झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में 9400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 532 किलोमीटर की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

श्री गडकरी ने इस मौके पर कहा की इस 260 किलोमीटर के 4 लेन वाले इंटर कॉरिडोर के निर्माण से 5 घंटे में रांची से सीधे वाराणसी पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 635 किलोमीटर का 4 लेन वाला रायपुर-धनबाद आर्थिक कॉरिडोर कोयला, स्टील, सीमेंट और अन्य खनिजों के परिवहन को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे