आज ही करे फ्री में घर बैठे अपना आधार अपडेट,जानिए कैसे !

सरकार ने जनता से यह अनुरोध किया है की अगर आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है तो आप घर बैठे अपने आधार को अपडेट कर सकते है यह सुविधा 14 जून 2023 तक बिल्कुल मुफ्त है

आज ही करे फ्री में घर बैठे अपना आधार अपडेट,जानिए कैसे !
आज ही करे फ्री में घर बैठे अपना आधार अपडेट


नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत के सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, आधार कार्ड एक उच्च-सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र है जिसे भारत सरकार द्वारा निर्मित किया गया है। लगभग हर जगह आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है और इसके बिना कोई भी वित्तीय काम करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्यूंकि आधार आपकी पहचान प्रमाणित करता है , इसकी मदद से आप बैंक में खाता खोल सकते हैं, सिम कार्ड को एक्टिवेट करवा सकते हैं, पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, यह एक पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है।

आधार कार्ड में उपयोगकर्ता की महत्वपूर्ण जानकारी होती है जैसे आपका नाम, पता, जन्म तिथि, उपयोगकर्ता का फोटो और बायोमेट्रिक्स डेटा। इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, इसे बनवाने के लिए आपको निकटतम आधार केंद्र पर जाना होगा या फिर इसे ऑनलाइन भी बना सकते है उसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। वहां, आपको "आधार ऑनलाइन सेवाएं" सेक्शन में जाना होगा। फिर आपको "आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें" क्लिक करना होगा और अपनी जानकारी वहां डालनी होगी I  

आधार की महत्वता को ध्यान रखते हुए हुए यह आवश्यक है की इसमें उपलब्ध हमारी जानकारी गलत या पुरानी न हो सरकार ने भी जनता से यह अनुरोध किया है की अगर आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है या इसमें कोई त्रुटि है तो आप अपने 'पहचान के प्रमाण' और 'पते के प्रमाण' के दस्तावेजों को अपलोड कर इसे फिर से सत्यापित करें।

15 मार्च से 14 जून, 2023 तक मुफ्त में कर सकते है आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

सरकार ने जनता से यह अनुरोध किया है की अगर आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है तो आप घर बैठे अपने आधार को अपडेट कर सकते है यह सुविधा 14 जून 2023 तक बिल्कुल मुफ्त है, परन्तु इससे पहले ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए 25₹ का शुल्क लिया जाता था I हालांकि आधार केंद्र पर जाकर अपडेट करवाने के लिए आपको 50 ₹ शुल्क के रूप में देना होगा I 

आधार से सम्बंधित समस्याओं के निवारण हेतु अब जारी है टोल फ्री नंबर और ईमेलआईडी

आधार से संबंधित किसी भी सहायता/प्रश्न के लिए यूआईडीएआई ने 1947 (टोल-फ्री) नंबर और [email protected] ईमेल आईडी निकाला है जिससे आप अपनी समस्या का निवारण घर बैठे पा सकते है I 

कैसे करे ऑनलाइन अपडेट 

आधार कार्ड में त्रुटि या गलत जानकारी को ऑनलाइन संशोधित करना बहुत आसान है। आप अपने आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं और उसे सुधार सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित कदम उपयोगी होंगे:

1) ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट  https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।

2) सेलेक्ट टूल्स आइकन पर क्लिक करें: आपको वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देने वाले "My Aadhaar" मेनू में से "Update Your Aadhaar" विकल्प को चुनना होगा। फिर आपको "Update Demographics Data Online" क्लिक करना होगा।

3) आधार विवरण भरें: इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
     उसके बाद, आपको "Send OTP" बटन पर क्लिक करना होगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजेगा।
     यदि आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है, तो आपको "Update Mobile Number" क्लिक करके सबमिट करना होगा।
 
4) विवरण अपडेट करें: OTP प्राप्त करने के बाद, आपको अपने आधार कार्ड में संशोधन करने के लिए उपयुक्त विवरण अपडेट करे जैसे अगर आपको पता 
    अपडेट करना है तो आप 'अपडेट न्यू एड्रेस प्रूफ' पर क्लिक करोगे I 

5) सबंधित प्रूफ जमा करे (अपडेट न्यू एड्रेस प्रूफ) : आप एड्रेस प्रूफ के रूप में जमा किए जाने वाले दस्तावेज सलेक्ट करें और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें I इसी प्रकार अगर आपको कुछ और अपडेट करना है तो आप उससे सम्बंधित दस्तावेज अपडेट कर देI 

6) इसके बाद आधार अपडेट रिकवेस्ट स्वीकार हो जाएगा और एक 14-अंक अपडेट रिकवेस्ट नंबर जेनरेट हो जाएगाी।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे