वरिष्ठ प्रबंधन ने E-7 अधिकारियों को ‘पदोन्नति हेतु सफल साक्षात्कार’ के विषय पर दिया मार्गदर्शन

WCL मुख्यालय में माइनिंग कैडर के E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति हेतु साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों के लिए इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ प्रबंधन ने E-7 अधिकारियों को ‘पदोन्नति हेतु सफल साक्षात्कार’ के विषय पर दिया मार्गदर्शन
वरिष्ठ प्रबंधन ने E-7 अधिकारियों को ‘पदोन्नति हेतु सफल साक्षात्कार’ के विषय पर दिया मार्गदर्शन

नई दिल्ली : WCL मुख्यालय में माइनिंग कैडर के E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति हेतु साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों के लिए इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निर्देशक श्री मनोज कुमार तथा सभी निर्देशकगण डॉ. संजय कुमार, श्री जे पी द्विवेदी एवं श्री ए के सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा अधिकारियों को उनके साक्षात्कार हेतु तैयारी के बारे में विस्तार से बताया और इंटरएक्टिव सेशन के दौरान उपस्थित अधिकारियों के शंकाओं का समुचित निराकरण भी किया गया।

सत्र के प्रारंभ में श्री पी नरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (कार्मिक/मासंवि) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में GeM पोर्टल तथा कॉंट्रैक्ट संबंधी विषयों पर महाप्रबंधक (सी.एम.सी) श्री ए. पी. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर  CMPDI के तकनीकी सचिव श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव तथा CMPDI के क्षेत्रीय कार्यालय के E-7 अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे