स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिजीलॉकर के साथ खेलो इंडिया गेम्स प्रमाण पत्रों को किया एकीकृत

भारतीय खेल प्राधिकरण ने पहली बार खेलो इंडिया गेम्स प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर के साथ एकीकृत किया है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिजीलॉकर के साथ खेलो इंडिया गेम्स प्रमाण पत्रों को किया एकीकृत
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिजीलॉकर के साथ खेलो इंडिया गेम्स प्रमाण पत्रों को किया एकीकृत

नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण ने पहली बार खेलो इंडिया गेम्स प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर के साथ एकीकृत किया है। अब एथलीट, सहायक स्टाफ, तकनीकी अधिकारी, मिशन प्रमुख, प्रतिस्पर्धा प्रबंधक आदि, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने खेलो इंडिया प्रमाणपत्रों का उपयोग कर सकते है।

खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने वाले एथलीट और अन्य हितधारक जिन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में अपनी भागीदारी दर्ज की थी अब वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
 

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत  "डिजिलॉकर" इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की एक प्रमुख पहल है। यह भंडारण के लिए एक सुरक्षित क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है और यह दस्तावेज़ों और प्रमाणपत्रों के आसान साझाकरण और सत्यापन को सक्षम बनाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों का 'डिजिटल रूप में सशक्तिकरण' करना है।  

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी कोलडैम को एचआर और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

डिजिलॉकर एथलीटों और हितधारकों को एक क्लिक की मदद से कभी भी और कहीं भी अपने डिजिटल रूप से सत्यापित खेलो इंडिया प्रमाणपत्रों तक पहुंचने की अनुमति प्रदान करेगा। यह कानूनी रूप से मूल प्रमाणपत्रों के बराबर प्रामाणिक प्रमाणपत्रों तक पहुंच को भी सक्षम बनाएगा। यह सहमति के साथ प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन साझा करने की भी अनुमति देगा। यह प्रमाणपत्रों के वास्तविक समय पर सत्यापन की सुविधा भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें : सार्वजनिक उपक्रम दिवस के अवसर पर WCL मुख्यालय में हुआ वाक् प्रतियोगिता का आयोजन